सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, बोले हम सब मिलकर देश में एकता, शांति, समरसता और सामाजिक सौहार्द के लिए एकजुट रहने का संकल्प लें

देहरादून । सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पावन दिवस पर हम सब मिलकर देश में एकता, शांति, समरसता और सामाजिक सौहार्द के लिए एकजुट रहने का संकल्प लें। हम प्रण लें कि देश की सांस्कृतिक, भौगोलिक और सामाजिक परिवेश के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हम भारत के लोग”… आज का दिन संविधान में समाहित आदर्शों, मूल्यों व हमारे कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का दिन है। आइए, हम अपने गणतंत्र को दुनिया का बेहतर गणतंत्र बनाने को बेहतर काम करें, आगे बढ़ें।
बता दें कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया।26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *