प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जाएगा, राव लुबना ने रुड़की ब्लाक प्रमुख पद की ली शपथ

रुड़की । निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख, जेष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने शपथ दिलाई। रुड़की ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने सबसे पहले नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राव लुबना को शपथ दिलवाई। उसके बाद ज्येष्ठ प्रमुख मीना सैनी, कनिष्ठ प्रमुख दलीप कुमार और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलवाई। उन्होंने सभी निर्वाचित लोगों को बधाई दी। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि काफी समय से धारणा बनी हुई थी की पंचायत में भाजपा काफी कमजोर है। लेकिन जनता ने भाजपा को जीत दिलाई है। जनता ने जो विश्वास भाजपा के पक्ष में जताया है उससे यह इतिहास लिखा गया है। इसके साथ ही निर्वाचित सदस्यों ने भाजपा में जो विश्वास जताया वह सराहनीय है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि अपने अंदर आत्मविश्वास लेकर क्षेत्र के लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनकर विकास को गति देने का काम करें। प्रमुख राव लुबना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर क्षेत्र का विकास होगा। प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कार्य किया जाएगा। ज्येष्ठ प्रमुख मीना सैनी, कनिष्ठ प्रमुख दलीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राव काले खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नदीम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम, पूर्व दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति, बीडीसी सदस्य अजीत सिंह, मोहम्मद शहनवाज, रामभूल गिरी, प्रीतम सिंह, नीतू रानी, शबाना, सुनीता, गुफरान, अंशुल कुमार, मोहम्मद आकिब, वत्सला सिंह, सलोनी, हिमांशु, विनय कुमार, मोहम्मद शारिक, प्रियंका, दीपक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *