नगर निगम रुड़की के सभी क्षेत्रों में तेजी से हो रहा है विकास, महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने साउथ सिविल लाइंस के मुख्य मार्ग का शिलान्यास किया
रुड़की। निगम रुड़की बोर्ड की पहली बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर तेजी से काम शुरू हो गया है। रविवार को महापौर अनीता अग्रवाल ने फीता काटकर साउथ सिविल लाइंस के मुख्य मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी ह
नगर निगम रुड़की बोर्ड की बैठक में करोड़ों रुपए के सैकड़ों प्रस्ताव पास हुए थे। अब इन प्रस्तावों पर तेजी से कार्य शुरू हो गया है। कार्य की शुरुआत वार्ड नंबर तेरह साउथ सिविल लाइंस से हुई है। महापौर अनीता अग्रवाल ने साउथ सिविल लाइंस में फेस वन में मुख्य मार्ग का शिलान्यास फीता काटकर किया। यह सीसी रोड 25 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर पर महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा है कि सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो में कार्य शुरू होंगे जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। शहर की टूटी सड़के, नाली आदि की समस्या दूर होगी। पार्षद नवनीत शर्मा ने कहा कि पहली बोर्ड बैठक में उनके द्वारा दिए गए 26 प्रस्ताव पास हुए थे जिसमें अब काम शुरू हुआ है। जल्द ही अन्य कार्यों को भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीज के अवसर पर विकास कार्य शुरू हुए हैं अब क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, संगीता, दीपा, मोना, अनीता, देवेंद्र,राकेश साद,वीरेंद्र तोमर,कल्याण सिंह सैनी,बिजेंद्र अहलावत,ब्रह्मपाल सिंह, मास्टर परमेश यादव, बीनय,नरेंद्र कौशिक, कुंवर सतीश चंद्र,सुबोध,विकास कुमार, कंवरपाल सिंह,विनीत तोमर,अभिषेक गुप्ता,राजेंद्र राणा,जयवीर,दीपक शर्मा,बोधन सिंह सैनी,सात्विक,तुषार शर्मा, आदि मौजूद रहे।




















