जिला पंचायत सदस्य किशनपुर जमालपुर के पास विद्युत की समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण, अधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान के लिए कहा

भगवानपुर । जिला पंचायत किशनपुर जमालपुर से सदस्य संजय कुमारी उर्फ संजना चौहान एवं भाजपा नेता प्रदीप चौहान के पास पुहाना गांव के प्रधानपति के नेतृत्व में विद्युत की समस्या लेकर ग्रामीण पहुंचे । उन्होंने अपनी समस्या से अवगत कराया। इस पर भाजपा नेता प्रदीप चौहान ने एक्शन व अन्य अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्या का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ भी दिक्कत होती है तो वह समाधान के लिए 24 घंटे के लिए खड़े है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात में कुछ जगह जलभराव की समस्या है उसका भी निराकरण करने के लिए अधिकारियों से बातचीत की शीघ्र ही वह समस्या भी दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा । इस मौके पर यूनुस चैयरमेन, ग्राम प्रधान पति, फरीद प्रधान ग्राम उप प्रधान पुहाना, खुशनसीब, इरशाद, छोटा, अकरम, इसराइल, गुलशाद, गुलजार, आशु, कल्लू, अफ़ज़ाल, गुफरान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *