भगवानपुर: मुर्गे का खून लगाकर मेडिकल की चिट्ठी प्राप्त करने के लिए थाने पहुंचा युवक

भगवानपुर । आपस में विवाद के बाद एक युवक ने थाने पहुंचकर खुद को गंभीर घायल बताया। पुलिस को शक हुआ तो पता चला कि उसने दूसरे युवक को फंसाने के लिए खुद पर मुर्गे का खून लगाया था। आरोपी का पुलिस ऐक्ट में चालान किया गया।एक युवक ने पुलिस को बताया कि दूसरे युवक ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसके सिर पैर और कपड़ों पर खून लगा हुआ था। पुलिस से मेडिकल करवाने के लिए पर्चा देने को कहा। ताकि मेडिकल कराकर वह आरोपी के खिलाफ मुकदमा करवा सके। उसके सिर और कपड़ों पर तो खून लगा था लेकिन चोट के कहीं निशान नजर नहीं आ रहे थे। पुलिस कर्मियों को उस पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई। उसका सिर धुलवाया गया। कहीं भी चोट नजर नहीं आयी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने विवाद के बाद खुद पर मुर्गे का खून लगाया था। अपना नाम रिहान निवासी शाहपुर बताया। उप निरीक्षक अनिल बिष्ट ने बताया कि युवक के खिलाफ 81 पुलिस ऐक्ट में कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *