एनसीसी की सीनियर विंग कैडेटों की भर्ती आयोजित, 60 छात्राओं की शारीरिक और मेडिकल जांच के बाद उनका चयन किया गया

रुड़की । सेंट एनन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में एनसीसी की सीनियर विंग कैडेटों की भर्ती आयोजित की गई। इस दौरान 60 छात्राओं की शारीरिक और मेडिकल जांच के बाद उनका चयन किया गया। कर्नल राजेंद्र सिंह ने छात्राओं को एनसीसी के लाभ बताए। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में कैडेटों को बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य सिस्टर ऐलिस जोसफ ने एनसीसी में भर्ती होने के लिए आई छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने एनसीसी को जीवन में मार्गदर्शक की तरह बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *