भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि: महेंद्र भट्ट, नारसन में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

नारसन । नारसन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का जोरदार स्वागत किया। भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा को मजबूत कर युवाओं को आगे लाने के लिए भाजपा जोर शोर से कार्य करेगी।बुधवार को गुरुकुल नारसन कस्बे में स्थित फूल सिंह आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की पार्टी है।आम जन की आवाज बनकर देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई है। इसके अलावा हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाएगी और हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मंगलौर विधानसभा में जोर शोर के साथ कार्य करेगी। कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद एक मजबूती मिलेगी जिसके लिए जल्दी छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं से समय-समय पर बैठक की जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भाजपा विकास कार्य कर रही है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला सहकारी बैंक के निर्देशक सुशील राठी, मयंक गुप्ता, योगेश चौधरी, अंकित कपूर, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप भारद्वाज, मास्टर नागेंद्र, सुमित त्यागी, सतेंदर अमरपाल, कुलदीप, सचिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share