आर्दश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानकपुर में भगवानपुर विधायक ने कक्ष का उद्घाटन किया, कहा शिक्षा मनुष्य के समग्र विकास का केंद्र
भगवानपुर । क्षेत्र के आर्दश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानकपुर में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने विधायक कोष से निर्मित कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के समग्र विकास का केंद्र है और इसी के आधार पर व्यक्ति आर्थिक, सामाजिक व आध्यात्मिक उन्नति करता है। शिक्षा ही मनुष्य को अपनी सभी संभावनाओं के विकास का अवसर दिलाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से मानव भावनाएं शुद्ध होती हैं, जिससे प्रेरित हो व्यक्ति समाज के कल्याण के लिए कार्य करने को अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा असत्य से सत्य का बोध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और व्यक्ति को उसकी क्षमताओं के अनुरूप विकसित करती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य विराज सिंह, सत्यपाल सिंह, संदीप कुमार, प्रधान रामपाल सिंह, चौधरी बीरबल सिंह, बाबू राम, डॉक्टर मनोज कुमार, अमित कुमार, इलम चन्द, उप प्रधान वरूण कुमार, मेहकार सिंह, बाल किशन चौधरी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

