रुड़की: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने छात्र-छात्राओं को बांटी पाठन सामग्री, शिक्षा,संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर दिया बल

रुड़की । डिवाइन स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को वर्ष 2026-27 सत्र के लिए पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को बैग एवं पुस्तक आदि पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए कहा कि सभी बच्चें मन लगाकर पूरे वर्ष शिक्षा प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि बेटे और बेटियों की शिक्षा समाज के विकास के आधारशिला है।इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए,ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके और वह पढ़-लिखकर आगे बढ़ सके।उन्होंने शिक्षा,संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर भी अपने विचार रखे।स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार व अमित राजपूत ने बताया कि स्कूल प्रतिवर्ष बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान करता है,ताकि बच्चे पूरे साल आसानी से पढ़ सकें।

प्रत्येक बच्चों को स्कूल बैग,किताबें, कॉपियां,स्टेशनरी,वाटर बॉटल,टिफिन दिये गये।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अशोक वर्मा,सुजाता आहूजा, चंचल वाधवा, सुधांशु बाला, तनुश्री सिंघल ने भी पाठ्य सामग्री बांटी। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य संगीता गोयल,शिक्षिकाएं रेखा शर्मा,मीनू भेटवाल,राखी,शीतल,बबीता,श्वेता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *