आईआईटी निदेशक प्रो. चतुवेर्दी और विधायक प्रदीप बत्रा ने अभियंता चौक का उद्घाटन किया, तकनीकी संस्थानों और इंजीनियरों की तारीफ की, कहा इंजीनियरों का शहर हैं रुड़की

रुड़की । अभियंता दिवस पर आज आईआईटी रूड़की के द्वार पर अभियंता चौक का उदघाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, आईआईटी निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुवेर्दी मौंजूद रहे। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने तकनीकी संस्थानों और इंजीनियरों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रुड़की इंजीनियरों का शहर है और यहां के इंजीनियरों ने हमेशा अच्छी से अच्छी तकनीक देकर नाम कमाया है। विधायक ने आईआईटी प्रबंधन और यहां के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को इंजिनियर्स डे पर बधाई दी और कहा है कि आईआईटी रुड़की दुनिया के श्रेष्ठ तकनीकी संस्थानों में से एक है। आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर आईआईटी निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुवेर्दी ने अभियंता चौक बनाए जाने पर विधायक और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी गेट के चौराहे का नामकरण अभियंता चौक किए जाने से एक अच्छा मैसेज जाएगा। उन्होंने विधायक प्रदीप बत्रा की कल्चर एक्टिविटी की सराहना की।

विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रोफेसर बी कॉटले को भी याद किया

रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा ने एनडीजीसी,सिंचाई,सिंचाई परिकल्प संगठन, सिंचाई अनुसंधान संस्थान, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग ,सिंचाई उद्योग शाला, सिंचाई नलकूप खंड और बीईजी एंड सेंटर के अभियंताओं को इंजीनियर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे इसलिए मनाया जाता है क्‍योंकि इसी दिन वर्ष 1860 में देश के महान इंजीनियर और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्‍म हुआ था। इन्‍होंने देश की रचना कर भारत को एक नया रुप दिया है, जिसे शायद ही कोई भूला पाए। ये दिन देश के इंजीनियरों के प्रति सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष हम उनकी 161वीं जयंती मना रहे हैं। विधायक प्रदीप बत्रा ने इंजीनियर- डे पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अभियंताओं द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर की भी सराहना की है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने फौजी इंजीनियर प्रोफेसर बी कॉटले को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर बी कॉटले ने किसानों की जीवन रेखा गंग नहर तैयार की। गंग नहर से आज हरिद्वार जिले से लेकर कानपुर तक हरियाली छाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *