रुड़की: महिलाओं ने होली माता की पूजा-अर्चना कर की परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना, महिलाओं के साथ छोटे छोटे मासूम बच्चे गले में मेवा व टाॅफी चाकलेट की मालाएं पहने हुए थे
रुड़की । होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं रात के समय ढोल बाजों की धुन पर युवाओं ने नृत्य करते हुए होलिका दहन किया। बृहस्पतिवार को होली के अवसर पर सुबह से ही महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र की होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। महिलाओं के साथ छोटे छोटे मासूम बच्चे गले में मेवा व टाॅफी चाकलेट की मालाएं पहने हुए थे। महिलाओं ने होली माता की पूजा -अर्चना करते हुए अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं रात के समय युवाओं ने डीजे व ढोल बाजों की धुन पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद होलिका दहन किया गया। रुड़की व आसपास क्षेत्रों में भी होलिका दहन स्थल पर महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। महिलाओं ने होलिका व भक्त प्रहलाद को याद किया। सुबह से ही महिलाएं पूजन के लिए निकलनी शुरू हो गई। होलिका पूजन करने के लिए महिला होली वाले दिन व्रत रखा और पूजन करने के लिए हल्दी, गुड़, जौ की बाली और गोबर से बनी हुई बड़कुले लेकर पहुंचीं।