रुड़की: कन्हैयालाल डीएवी इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

रुड़की । आज कन्हैयालाल डीएवी इंटर कॉलेज उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 के अश्विनी कुमार ने प्रथम, कक्षा 12 के कार्तिक ने द्वितीय तथा कक्षा 12 के कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 8 के रिहान ने प्रथम, कक्षा 11 के साहिल ने द्वितीय तथा कक्षा 12 के दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता विद्यार्थियों को राकेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सागर गोयल, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी रुड़की तथा संस्था के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को संकल्प का रूप प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में संस्कृति, ज्ञान और नवाचार की प्रणाली को अपनाते हुए निरंतर प्रगति करे।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ प्रवक्ता राजाराम मुंडेपी, राजेश कुमार वर्मा, डॉ. शालिनी त्रिपाठी, राकेश कुमार वर्मा, रविंद्र सिंह, प्रणिता जैन, डॉ. प्रियंका सैनी एवं लोकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. शालिनी त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *