कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के भतीजे मनीष वाल्मीकि की गिरफ्तारी पर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, भाजपा पार्षद को संगठन से किया गया निलंबित
रुड़की । कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के भतीजे मनीष वाल्मीकि की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने रुड़की नगर निगम के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत किया। अब सफाई कर्मचारी नगर निगम सभागार के अंदर चले गए हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद को संगठन से निलंबित करने की सूचना आ रही है।कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के भतीजे भाजपा पार्षद मनीष बोलर की गिरफ्तारी के मामले में गुरुवार को रुड़की में सफाई कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया है।

जिसकी वजह से रुड़की शहर में अधिकांश कॉलोनी में सुबह से ना तो कूड़ा गाड़ियां पहुंची है और ना ही कॉलोनी की सफाई हुई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में देर रात एसटीएफ के निरीक्षक एन के भट्ट की तहरीर पर पुलिस ने कुख्यात बदमाश प्रवीण वाल्मीकि भाजपा पार्षद मनीष बोलर समेत पांच के खिलाफ जमीनों पर कब्जा करने धमकी देने दहशत पैदा करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।बता दे कि मनीष बॉलर को देर शाम एसटीएफ अपने साथ गिरफ्तार कर देहरादून ले गई थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली का घेराव किया था।


