हरिद्वार जनपद में अवकाश के दिन खुले स्कूल, सार्वजनिक अवकाश घोषित के आदेश का किया उल्लंघन, राज्यपाल से की शिकायत
हरिद्वार । पहाड़ी महासभा हरिद्वार के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उत्तराखंड शासन की ओर से लोकपर्व बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित गया है। लेकिन भेल क्षेत्र के तीन स्कूलों में नियमों का उल्लंघन कर लोकपर्व इगास बग्वाल पर शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित किया गया है। पत्र में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।



