हरिद्वार । शनिवार को विजिलेंस ने कनखल में ऊर्जा निगम के एसडीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने भाजपा पार्षद के भाई से काम की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। फिलहाल टीम ने विजिलेंस आरोपी एसडीओ संदीप कुमार से उनके कार्यालय में पूछताछ कर रही है।