धनौरी । चौकी पुलिस ने अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ कर सीज किया है। कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर राजस्व विभाग को भेजी जा रही है। कहा कि खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।