किसान आमदनी बढ़ाने के लिए ईख की सह फसली खेती पर जोर दे, गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गोष्ठी का आयोजन

रुड़की । गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड काशीपुर के गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड काशीपुर के द्वारा ग्राम मुंडेट मंगलौर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ सी०डी०आई० हरिद्वार बी०के०चौधरी द्वारा किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बी०के० चौधरी द्वारा किसानों को बताया गया कि किसान नवीनतम प्रजाति का उपयोग करके , अधिकतम लाभ कमा सकते हैं। तथा जैविक खेती वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है । जैविक खेती से किसानों को अत्यधिक लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने सहफसली खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। पूर्व उप गन्ना आयुक्त एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ०योगेंद्र पाल द्वारा भूमि में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने पर बल दिया तथा बताया गया कि जैविक खाद का उपयोग करते हैं भूमि की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक जे०पी०मलिक गन्ना अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरनगर द्वारा गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने करना कितना बैठक की उम्र के बारे में विस्तार से जानकारी दें। इस अवसर पर गन्ना अनुसंधान केंद्र के कंप्यूटर प्रभारी कपिल गुप्ता, गन्ना पर्यवेक्षक सुनील सेमवाल, रमन कुमार, विजय शर्मा, दिनेश सकलानी, पृथ्वीराज चौहान, छोटेलाल, नरेंद्र कुमार, बृजपाल सिंह, कार्तिक विश्वास किसान उमेश कुमार सुशील कुमार सुभाष चंद जितेंद्र कुमार अश्वनी कुमार राज कुमार प्रमोद त्यागी कुलदीप चौहान सुरेश राणा मनमोहन सिंह कुशल पाल सोनू कुमार राजीव त्यागी विनय कुमार आदेश कुमार सतेंद्र विपिन त्यागी राजेश्वर सिंह त्यागी देव शर्मा अरविंद आदेश मुकेश त्यागी मनोज त्यागी कुशल पाल सुधीर कुमार पवन कुमार राजेंद्र सिंह संजय सचिन कुमार राजीव अतुल सत्येंद्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *