बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर की सहायक अध्यापिका पारुल की सेवाएं समाप्त, नियुक्ति के समय दिए प्रमाण पत्र फर्जी जमा करने का आरोप
भगवानपुर । बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर की सहायक अध्यापिका पारुल की एसआईटी जांच के बाद सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं । नियुक्ति के समय दिए अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी जमा करने का पारूल पर आरोप है। एसआईटी ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पाकर नौकरी करने पर शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पारुल के प्रमाण पत्रों समेत अन्य दस्तावेजों की जांच एसआईटी कर रही थी। हालांकि नवंबर 2020 में सहायक अध्यापिका एसआईटी के समक्ष अपना पक्ष रख चुकी है। लेकिन एसआईटी के दोबारा बुलाने के बाद वह दस्तावेज लेकर नहीं पहुंची। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ.आंनद भारद्वाज ने कहा कि सहायक अध्यापिका एलटी गृह विज्ञान पारुल की सेवायें तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

