शादाब शम्स बने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव, शादाब शम्स उत्तराखंड भाजपा की सक्रिय राजनीति में अहम चेहरा

देहरादून । भाजपा नेता शादाब शम्स उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। शादाब शम्स भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं। शादाब शम्स उत्तराखंड भाजपा की सक्रिय राजनीति में एक अहम चेहरा हैं। बता दें 2021 में भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उत्तराखंड के भाजपा नेता शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था।



