टेस्टिंग और वैक्सीनेशन में विशेष रूचि दिखाएं सभी लोग: नरेश शर्मा

रुड़की । भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा है कि कोरोना माहमारी से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र की मोदी और राज्य की तीरथ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा ने विभिन्न माध्यमों से आज कई मरीजों को आॅक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में और मेडिकल सुविधा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। कोविड-19 केयर सेंटर संचालित करने पर उन्होंने कहा कि विधायक प्रदीप बत्रा ने ने जन सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने काफी लोगों को मास्क उपलब्ध कराएं और सैनिटाइज भी दिए है। उन्होंने आज पुरानी तहसील क्षेत्र में काफी परिवारों को जागरूक किया और कहा है कि टेस्टिंग जरूर कराएं और वैक्सीनेशन पर अधिक से अधिक जोर दे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि सभी गली मोहल्लों को तेजी से सैनिटाइज किया जाना चाहिए। सभी पार्षदों का सैनिटाइज पर जोर रहना चाहिए और जरूरतमंदों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा केयर सेंटर संचालित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि केयर सेंटर से सामान्य मरीज को तत्काल राहत मिल रही है।भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपने संपर्क के साधन संपन्न लोगों से आग्रह किया है कि वह है आॅक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने में प्रशासन और चिकित्सा विभाग का सहयोग करें। जिसके यहां भी आॅक्सीजन सिलेंडर खाली रखा हुआ है वह तुरंत प्रशासन के माध्यम से किसी ना किसी अस्पताल को मुहैया कराएं। पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि जो लोग कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं वह प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आ रहे हैं। पुलिस विभाग को व्यवस्था संभालने के साथ ही प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने भाजपा संगठन के साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी आग्रह किया है कि वह है महामारी के दौरान आॅक्सीजन सिलेंडर और अन्य जरूरी दबाव है चिकित्सा उपकरण डोनेट करने के लिए आगे आए । इससे जनता की सुरक्षा होगी।अभी कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन करें। असावधानी किसी भी व्यक्ति की जान के लिए खतरा बन सकती है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *