अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, 2024 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेला के संबंध में महत्वपूर्ण की चर्चा

हरिद्वार । अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि एवं महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हे 2024 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेला के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान प्रयागराज कुंभ को दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। अखाड़ा परिषद के दोनों पदाधिकारियों ने मेला आयोजन को लेकर अभी से तैयारियां करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी निर्माण कार्य सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि कुंभ मेला प्रयागराज के आयोजन में मात्र ढाई साल का समय रह गया है। ऐसे में मेला को सुव्यवस्थित और दिव्य भव्य बनाने के लिए अभी से योजना बनाकर उसे मूर्त रूप देने की जरूरत है। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने कहा कि प्रयागराज में कुंभ वर्ष 2024 में आयोजित होगा। सबसे बड़े धार्मिक मेला को संपन्न कराने के लिए काफी समय पहले से तेयारियां करनी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *