सिडकुल पुलिस ने 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए, फोन पाकर लोगों के खिले चेहरे, इन मोबाइलों की कीमत 36 लाख से अधिक आंकी गई

हरिद्वार । थाना सिडकुल पुलिस ने गुम हुए 152 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 36 लाख रूपए से अधिक है। बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय लोगों के हैं।

बरामद करने के बाद सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए। गुम हुआ फोन वापस मिलने की आस छोड़ चुके लोगों ने फोन वापस पाकर पुलिस का आभार जताया है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में गुम हुए ऑपरेशन रिकवरी चलाया जा रहा है। जिसमें सीईआईआर पोर्टल बेहद मददगार साबित हो रहा है।

थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में आपरेशन रिकवरी के तहत सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस टीम ने सिडकुल क्षेत्र में गुम हुए गुम हुए मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। पुलिस ने आमजन से फोन खोने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और लावारिस मोबाइल फोन मिलने पर नजदीकी थाना या चौकी में जमा कराने की अपील भी की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई विकास रावत, हेडकांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *