भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल से भाजपा युवा मोर्चा चुड़ियाला मंडल अध्यक्ष सिद्दार्थ चौधरी ने की मुलाकात

भगवानपुर । भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल से भाजपा युवा मोर्चा चुड़ियाला मंडल अध्यक्ष सिद्दार्थ चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। मंडल अध्यक्ष सिद्दार्थ चौधरी ने संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। नकल विरोधी कानून लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *