लक्सर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड में सभी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, त्यागी विकास एवं कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने एसपी देहात से मुलाकात कर मांग की

रुड़की । लक्सर तहसील अंतर्गत ग्राम भूरना में हुए दिनदहाड़े गोलीकांड में अभी तक सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित त्यागी समाज उत्तराखंड के द्वारा आज एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह से मिलकर जताया गया रोष। सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी के नेतृत्व में आज गत 26 जोलाई को भू रना गांव में हुए गोलीकांड में घायल प्रतिश यागी अभी तक जिंदगी और मौत के बीच देहरादून अस्पताल में इलाज करा रहा है वहीं दूसरी ओर , अभी तक लक्सर कोतवाली पुलिस के द्वारा सभी नामजद लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया इस विषय को लेकर आज एसपी देहात ग्रामीण से मुलाकात कर रोष व्यक्त करते हुए उन से आग्रह पूर्वक कहा गया कि घर पर आकर गोली मारने वाले सभी नामजद लोगों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए । अभी तक केवल 4 लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है जबकि दर्ज मुकदमे में 18 वांछित अपराधी हैं । इस अवसर पर एसपी देहात ग्रामीण के द्वारा तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर इंस्पेक्टर कोतवाली लक्सर को दूरभाष के द्वारा आदेशित किया गया कि सभी अभियुक्तों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए इस अवसर पर गोलीकांड में घायल प्रतिष् त्यागी के बड़े भाई राकेश त्यागी, एडवोकेट आदेश त्यागी, योगेश त्यागी, तंसीपुर सुबोध त्यागी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *