एसपी देहात व सीओ लक्सर ने खानपुर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष ढंग से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए

रुड़की। एसपी देहात व सीओ लक्सर ने रविवार को खानपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर शस्त्रागार के अलावा माल खाना व दस्तावेजों के रख-रखाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष ढंग से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल व पुलिस क्षेत्रधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से खानपुर थाने का निरीक्षण किया।

इस दौरान उनको गार्द सलामी दी गई। उन्होंने सबसे पहले शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इसके बाद मालखाने का निरीक्षण कर असहलों को ठीक प्रकार से रखने के दिशा निर्देश दिए बाद में उन्होंने सरकारी संपत्ति का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करने की बात कही।

उन्होंने ड्यूटी रोस्टर तैयार कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की बात कही। इसके अलावा थाने का कैश आवश्यक निधि में विशेष धनराशि के विवरण की जानकारी लीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को समय-समय पर ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक रहने के लिए भी कहा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिगपाल कोहली, वरिष्ठ उप निरीक्षक मंसूर अली, गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन नेगी, योगेंद्र सिंह, तरुण कुमार, बिजेंद्र सिंह, कल्पना शर्मा, व सुनील कुमार सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *