एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किया थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झबरेड़ा । रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने झबरेड़ा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, आर्म्स-अम्यूनिशन एवं साफ-सफाई की विस्तृत जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मंगलौर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *