हरिद्वार में तेज रफ्तार बस का कहर, सड़क पर खड़े कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया, ऑटो चालक का हाथ कटा

हरिद्वार। ज्वालापुर दुर्गा चौक पर तेज रफ्तार बस ने सुबह छह बजे के करीब सड़क पर खड़े कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। तेज रफ्तार बस की चपेट में दो ऑटो और चार कार आई। हादसे के दौरान एक ऑटो चालक का मौके पर हाथ कट गया। दुर्घटना में घायल त्रिलोक सिंह गुसांई पुत्र कल्याण सिंह गुसांई निवासी डी 3 सुभाष नगर ज्वालापुर जो गम्भीर रूप से घायल हालत में उपचार के लिए जौलीग्रांट रेफर किया गया। बस वाहन चालक विपिन कुमार सैनी पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम फतेहपुर छुटमलपुर सहारनपुर उम्र 55, हाल पता ऋषभ कालोनी होली गंगेज स्कूल के पीछे सीतापुर ज्वालापुर को पुलिस ने हिरासत में लिया। चौधरी कंपनी की बस से दुर्घटना हुई है। कई अन्य लोगों को हल्की चोटें आई। कुछ दिन पहले एक महिला की भी बस से टक्कर लगने से मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि चेक पोस्ट और नाको पर चेकिंग में लापरवाही की वजह से तेज रफ्तार वाहन शहर के अंदर घुस रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *