तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बहादराबाद । बहादराबाद-धनोरी मार्ग स्थित दौलतपुर गांव के निकट गाड़ी की चपेट में आकर घायल हुए युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अशोक कुमार पुत्र लालचन्द्र पाल सिंह निवासी इमलीखेड़ा ने कहा कि उसका छोटा भाई विजय (30) वर्ष पुत्र लालचन्द्र पाल सिंह बीती 7 दिसंबर को अपनी बाइक से बहादराबाद किसी काम से जा रहा था। बहादराबाद की तरफ से तेज और अनियंत्रित चलाते हुए कार सवार ने उसके भाई को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *