नगर निगम द्वारा जारी हैं सैनिटाइजर व दवाई का छिड़काव का कार्य, क्षेत्र के सभी वार्डों में कराया जा रहा है छिड़काव, स्वच्छता व जागरूकता ही बचाव
रुड़की । नगर में बढ़ रहे डेंगू व कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सैनिटाइजर व दवाई का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि नगर में बढ़ रहे डेंगू तथा कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों,कालोनियों एवं मोहल्लों में लगातार दवाई एवं सैनिटाइज का छिड़काव किया जा रहा है। निगम के पर्यावरण मित्रों द्वारा कोरोनावायरस से बचाव कार्य हेतु सैनिटाइजर किया जा रहा है।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट का कहना है कि नगर में कोरोना के बढे प्रकोप के मद्देनजर नगर की जनता मास्क का प्रयोग करें।सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर निकले।उन्होंने लोगों से अपील की कि घर पर रहकर स्वच्छता बनाए रखने के लिए साबुन तथा सैनीटाइज का भी प्रयोग आवश्य करें।





























