सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने महिलाओं बालिकाओं संग मनाई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती, कहा-सावित्रीबाई फुले ने न केवल स्वयं शिक्षा प्राप्त की, बल्कि महिलाओं और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए विद्यालय खोलकर शिक्षा की अलख जगाई

रुड़की । आज माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के उपलक्ष में अपने आवास पर सैनी महापंचायत संगठन द्वारा अपने घर पर गली मौहल्ले की महिलाओं बालिकाओं के संग सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के बैनर तले एक रंगारंग कार्यक्रम द्वारा सुक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अच्छी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया सभी को माता सावित्रीबाई फुले जी के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किये गये कार्यों से अवगत कराते हुए बताया कि इन्ही महापुरुषों के संघर्षों के फलस्वरूप आज महिलाएं शिक्षा नौकरी राजनीति प्रत्येक क्षेत्र में शिखर पर विराजमान हैं और सभी महिलाओं बालिकाओं ने माता सावित्रीबाई जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की।

सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने उस दौर में महिलाओं और दलित वर्ग की शिक्षा के लिए संघर्ष किया, जब समाज में भारी भेदभाव व्याप्त था। कहा कि सावित्रीबाई फुले ने न केवल स्वयं शिक्षा प्राप्त की, बल्कि महिलाओं और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए विद्यालय खोलकर शिक्षा की अलख जगाई। उनके विचार आज भी समाज को समानता, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में प्रेरणा देते हैं और वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *