भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव, कई घायल, घटना स्थल पर एसएसपी मौजूद
भगवानपुर । भगवानपुर के डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा पर एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव में चौकी प्रभारी भी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पाकर भगवानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। स्थिति नियंत्रण में हैं। हरिद्वार एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच की जा रही है।


