सभी वर्गों को साथ लेकर करेंगे विकास कार्य, ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में इनायतपुर गाँव में सर्व समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोले भाजपा नेता सुबोध राकेश
बुग्गावाला । ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतपुर गांव में सर्व समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा नेता सुबोध राकेश का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्ण समर्थन करने का ऐलान भी किया। इस मौके पर भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि अगर उन्हें पार्टी और जनता ने मौका दिया तो वह सर्व समाज को साथ लेकर विकास कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप ज्वालापुर विधानसभा को हर क्षेत्र को चमकाने जाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मा. पतराम, रामकरण, मोहन, शेर सिंह, विक्रम सिंह, कबूल सिंह बाबूराम, अरविन्द, साधु राम, प्रमोद, नाथी राम, रामफल, राव बाबू खा, राव नौशाद हामिद असलम, आबिद प्रधान ,इस्लाम ,भूरा समीम, मोमिन ,साईं,अयूब,इमरान, रिजवान, हनिफ, दीपक डेलना, जॉनी प्रधान रायपुर, जॉनी प्रधान रूहालकी आदि मौजूद रहे।

