हरिद्वार जनपद में सफल ट्रायल सम्पन्न, राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल टीम का चयन

रुड़की । खेल विभाग हरिद्वार द्वारा आज स्पोर्ट्स एकेडमी, झबीरन जट्ट, मंगलौर में जनपद स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से हरिद्वार जनपद की सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल टीमों का गठन किया गया, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 पुरुष खिलाड़ियों तथा 12 महिला खिलाड़ियों ने अपनी जगह सुनिश्चित की। सभी चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विवरण
चयनित टीमें शिवालिक हॉल, एम.एस. स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगी:

महिला वर्ग: 11–12 दिसम्बर 2025

पुरुष वर्ग: 13–14 दिसम्बर 2025

माननीय अतिथियों की उपस्थिति

चयन ट्रायल के दौरान मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र तोमर (स्पोर्ट्स ऑफिसर, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार) विशिष्ट अतिथि चैंपियन सूरज रोड़ महासचिव शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही विकास चौधरी, कुशलजीत तोमर, गौरव लोहान सहित कई खेलप्रेमी भी आयोजन के दौरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *