शुगर मिल में गन्ने की पेराई का कार्य नवंबर के प्रथम सप्ताह में होगा शुरू, गत वर्ष का किसानों का करीब 20 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान पेराई शुरू होने से पहले ही दे दिया जाएगा

रुड़की / झबरेड़ा । इकबालपुर स्थित लक्ष्मी शुगर मिल में गन्ने की पेराई का कार्य इस बार नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी शुगर मिल के महाप्रबंधक अनिल तंवर ने दी है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष का किसानों का करीब 20 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान पेराई शुरू होने से पहले ही दे दिया जाएगा। महाप्रबंधक तंवर ने कहा कि शुगर मिल समय पर न चलने से न किसानों और मिल मालिकों दोनों को नुकसान होता है।

उन्होंने बताया कि अधिकांश कर्मचारी दिन-रात, 12 घंटे तक काम कर रहे हैं और उन्हें चार घंटे का अतिरिक्त वेतन भी दिया जाएगा। कर्मचारियों का एक माह का वेतन पहले ही दे दिया गया है और एक-दो दिन में दूसरे महीने का वेतन भी जारी कर दिया जाएगा। महाप्रबंधक तंवर ने किसानों से अपील की कि वे भी मिल में गन्ने की आपूर्ति समय से करें ताकि पेराई का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *