गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
हरिद्वार । गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गुरुवार को अपने हरिद्वार कैंप कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना और फोन पर अधिकारियों से बातचीत कर उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान सिंचाई विभाग की जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने की शिकायत पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारी डीके सिंह को तुरंत सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश दिए।हिन्दूवादी संगठन के नेता चरणजीत पाहवा ने मंत्री को दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि ज्वालापुर में सरकारी जमीन पर कोई धार्मिक स्थल बनाकर कब्जा करता चाहता है। शिकायत करने पर सिंचाई विभाग ने ज्वालापुर पलिस को निर्माण कार्य रोकने को लिखित में दिया। लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इस पर मंत्री ने मौके से फोन पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह को तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



