उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य 355 रुपए प्रति कुंतल घोषित, भाजपा नेता सुशील राठी ने किया स्वागत, कहा ऐतिहासिक निर्णय

रुड़की । गन्ना मूल्य 355 रूपये प्रति कुंतल घोषित किए जाने एवं गन्ना क्रय केंद्रों से चीनी मिलों तक का गन्ने का भाड़ा 11 रुपए प्रति कुंतल से घटाकर 9.50 रुपए प्रति कुंतल किये जाने पर भाजपा नेता सुशील राठी ने प्रदेश के युवा मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मन्त्री स्वामी यतिश्वरानन्द का देहरादून पहुंचकर आभार व्यक्त किया। सुशील राठी ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द द्वारा यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इससे निश्चित रूप से किसानों को लाभ मिलेगा, उन्होंने कहा कि धामी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही और आज गन्ना किसानों को इतनी बड़ी राहत देकर मुख्यमंत्री एवं गन्ना मन्त्री ने बहुत बड़ा कार्य किया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *