भगवानपुर नगर मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री बने सुमित शर्मा उर्फ अन्नू, कहा-जिम्मेदारी का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, युवाओं को संगठन से जोड़ना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेंगी प्राथमिकता

भगवानपुर। भगवानपुर नगर मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री पद की जिम्मेदारी सुमित शर्मा उर्फ अन्नू दी गई। इस दौरान सुमित शर्मा उर्फ अन्नू ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। युवाओं को संगठन से जोड़ना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। नकल विरोधी जैसे कानून लागू कर युवाओं को भविष्य सुरक्षित करने का कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। 2027 में लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *