हरिद्वार: बिना पासपोर्ट वीजा के रह रही संदिग्ध आतंकी अलीनूर की पत्नी हिरासत में, अलीनूर का कनेक्शन बंगलादेशी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश से निकला था

हरिद्वार । पिछले करीब 20 दिन पहले सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए आशंकित संदिग्ध आतंकी बंगलादेशी अलीनूर की पत्नी हरिद्वार के दादूपुर गोविंदपुर में ही बिना पासपोर्ट और वीजा के किराये के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दिनों अलीनूर निवासी ढाका बंगलादेश को सहारनपुर से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। अलीनूर का कनेक्शन बंगलादेशी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश से निकला था।अलीनूर के साथ ही रुड़की के नगला इमरती निवासी मुदस्सिर और सहारनपुर के देवबंद के कामिल सहित आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि अलीनूर की पत्नी रहीमा 25 वर्ष अपने तीन बच्चों के साथ दादूपुर गोविंदपुर में ही बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें महिला से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रही महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, आगे की जांच पड़ताल चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *