राम लला दर्शन करने पहुंचे स्वयंसेवक, प्रयागराज देवदर्शन कर 2 मार्च को देवदर्शन यात्रा होगी पूर्ण
रुड़की । श्री राम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान पूरे देश में 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया गया। रुड़की में भी स्वय सेवको द्वारा रामसेवक के रूप में निधि सग्रह अभियान में कार्य किया रुड़की के स्वयंसेवक राम लला के दर्शन कर समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके लिए जिला संघ चालक प्रवीण कुमार के साथ बस से रवाना हुए चलने से पहले पंडित जगदीश शर्मा ने मंत्र से पूजन कर बस में अयोध्या के लिए रवाना हुए। प्रांत प्रचार प्रमुख किसलय ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का् स्मरण होते ही आदर्श पुत्र, आज्ञाकारी शिष्य,कर्ममय जीवन, न्यायप्रिय राजा, आदर्श पति, धर्म पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। श्री राम का जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है राम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। रामलला के दर्शन के लिए 41 राम भक्त अयोध्या पहुंचे काशीनाथ, प्रयागराज देवदर्शन कर 2 मार्च को देवदर्शन यात्रा पूर्ण होगी।

