खुली बोली के माध्यम से निर्माण कार्यों की निविदाएं खोली गई, बोर्ड में प्रस्तावित 81 निविदाओं को खोले जाने की प्रक्रिया शुरू
रुड़की । मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा बताया गया कि बोर्ड में प्रस्तावित 81 निविदाओं को आज नगर निगम रुड़की में डालने व खोले जाने की प्रक्रिया की गई।जिसमें नगर निगम में पंजीकृत सभी ठेकेदारों द्वारा टेंडर डाले गए। निर्माण कार्य की 81 निविदाओं में से 30 निविदाएं आज ठेकेदारों द्वारा डाली गई व टेंडर कमेटी के समक्ष खोली गई। यह प्रक्रिया खुली बोली के रूप में की गई जिसमें न्यूनतम बोली वाले ठेकेदार को कार्य दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। 81 निविदाओं मे शेष 51 निविदाओं को अगले 2 दिन खोला जाएगा। यह प्रक्रिया कल भी चलेगी जिसमें आगे की 30 निविदाएं खोली जाएंगी। टेंडर कमेटी में मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, अकाउंटेंट शेखर शर्मा, अकाउंटेंट गिरधर गोपाल, सिविल जे ई जगदीश प्यारेलाल, पी डब्लू डी ए ई नवीन कौशिक, निर्माण लिपिक मो कयूम मौजूद रहे। वह सभी ठेकेदार उपस्थित रहे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे