धर्म में सबसे बड़ा महत्व है अन्नदान: विधायक प्रदीप बत्रा, तुलसी मण्डल द्वारा भंडारे का किया गया आयोजन
रूड़की । आज तुलसी मंडल ट्रस्ट द्वारा स्वामी राम बदरा जी तुलसी पीठ के जन्मदिवस के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भंडारे का प्रसाद लोगों को परोसा व स्वयं भी ग्रहण किया। इससे पहले स्वामी राम बदरा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की भंडारे का एक अपना अलग महत्व है, भंडारे में हर वर्ग, जाति व संप्रदाय के लोग एक साथ नीचे बैठकर भोजन करते हैं। भंडारे में सभी लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार अन्नदान करते हैं। भंडारे में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता हैं। इस मौके पर कविश मित्तल,दीपक अरोड़ा,नवीन गुलाटी,भारत कपूर ,अंकित कालरा,तुलसी मंडल के अनुयायी आदि लोग मौजूद रहे।






























