रुड़की: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, पांच लोग घायल, एक की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
रुड़की । लक्सर रुड़की मार्ग पर सोलामी पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बच्चे समेत बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे में संगीता ( 27 वर्ष), शैंकी (26 वर्ष), संस्कार (6 वर्ष) सुनाक्षी (7 वर्ष) और कुमकुम ( 8 वर्ष) घायल हुए हैं। ये सभी लक्सर से बाइक पर सवार होकर ढंडेरा आ रहे थे। जैसे ही वो सोलानी नदी के पुल पर पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सभी घायलों को 108 के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में संस्कार की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है।

