उत्तराखंड: वन कर्मियों के समझाने के बावजूद बेकाबू हुए ग्रामीण, पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाया, संलिप्त लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई
देहरादून । विकासखंड पाबौ के सपलोड़ी गांव के समीप पिंजरे में कैद हुए एक गुलदार को आक्रोशित ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। बताया गया कि मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों की भीड़ के आने वन कर्मियों की एक नहीं चली। इस बीच गुलदार की मौत हो गई। वन कर्मी मृत गुलदार को कब्जे में लेकर पौड़ी स्थित नागदेव रेंज लाए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया। फिलवक्त इस पूरी घटना के बाद अब गढ़वाल वन प्रभाग ऐसे संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

