श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा, पहले दिन दोनों धामों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तरकाशी । रविवार को शुरू हुई श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम यात्रा के पहले दिन दोनों धामों में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। यात्रा के पहले दिन का यह आंकड़ा श्रद्धालुओं के उत्साह, श्रद्धा और धामों में की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को दर्शाता है।

आज यमुनोत्री धाम में 8200 और गंगोत्री धाम में 1600 श्रद्धालुओं ने दर्शन का लाभ उठाया। दोनों धामों में संयुक्त रूप से आज कुल 9800 तीर्थयात्री पहुँचे। इन तीर्थयात्रियों में 5503 पुरुष, 4033 महिलाएँ और 264 बच्चे शामिल रहे।

​मुख्य तीर्थयात्रियों के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं और देव डोलियों की भी धामों में सक्रिय भागीदारी रही।श्री गंगोत्री धाम में 1450 और श्री यमुनोत्री धाम में 1350 स्थानीय श्रद्धालुओं व देव डोलियों ने दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *