भगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सभासद ने कराया सैनिटाइज, लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक, कहा सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध, एक फोन पर होगी मदद

भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर के वार्ड नंबर 8 में सभासद द्वारा सैनिटाइजर का कार्य जारी है। सभासद अनुराधा एवं उनके प्रतिनिधि मांगेराम उर्फ नीटू स्वयं वार्ड की गलियों और घरों को सैनिटाइज कर रहे हैं। प्रतिदिन लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उनकी खास पहल हैं कि वार्ड के लोगों को कोई भी दिक्कत हो तो वह उन्हें तुरंत फोन करे आपकी मदद की जाएंगी। इस दौरान सभासद अनुराधा ने कहा कि कोरोना महामारी में हम लोगों के साथ खड़े हैं। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। सभासद प्रतिनिधि मांगेराम उर्फ नीटू ने कहा कि वार्ड के लोगों के साथ हम दिन रात अपने वार्ड के लोगो की सेवा कर उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े हो। इस समय पूरे देश व प्रदेश में कोरोना की बीमारी से लोगो को बचाना ही हमारा धर्म है इसी लिए नगर पंचायत भगवानपुर के अपने वार्ड में लगातर सेनेटाइजर, दवाई का छिड़काव, चूने का छिड़काव तथा साफ सफाई करा कर लोगो को इस बीमारी से बचाव व इसके संक्रमण की रोकधाम हेतू उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम ज़रूरतमंद लोगों तक और मदद पहुंचाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *