रुड़की ब्लाक प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्रवण चौधरी के नेतृत्व में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात
रुड़की । रुड़की ब्लाक के प्रधान संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष प्रधान श्रवण चौधरी के नेतृत्व में देहरादून में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को अवगत कराया। उन्होंने सासंद के माध्यम से केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को पत्र भेजा। उन्होंने मांग की कि मनरेगा द्वारा संचालित सुक्ष्म सिंचाई सुविधा को जिला हरिद्वार में पूर्व की भांति पुनः चालू किया जाए। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपरोक्त विषय मनरेगा सुक्ष्म सिंचाई सुविधा को पुनः चालू कराने के लिए संसद सत्र में अपनी किसान हितैषी इस योजना के बारे में बात रखने की बात कही। सभी प्रधानों को आश्वस्त किया। प्रधान संगठन अध्यक्ष श्रवण चौधरी ने सासंद त्रिवेंद्र से कहा कि आप किसान बाहुल्य सीट के केंद्रीय स्तर के जनप्रतिनिधि हो आप किसानों की इस समस्या को मजबूती से पेश करने की कृपा करें। कहा कि लगभग 21 जुलाई 2025 से संसद सत्र चलने वाला है आप हमारी समस्या का मजबूती से समाधान करने की कृपया करें प्रधान संगठन श्रवण चौधरी ने मनरेगा नियमों शिथिलता लाने की गुहार लगाई और कहा की ग्राम प्रधान एक ऐसा नेतृत्व का पद है जो जनता के प्रत्यक्ष रूप से डील करता है विकास हेतु ग्राम पंचायत को पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है। सभी प्रधानों ने भाजपा नेत्री रोमा सैनी का आभार व्यक्त किया उन्होंने सासंद से मुलाकात कराई। इस मौके पर जुल्फिकार प्रधान, राजेश प्रधान, विपिन प्रधान, देवराज प्रधान, नरेन्द्र प्रधान, जोगिंदर प्रधान आदि प्रधान मौजूद रहे।


