भगवानपुर विधायक ममता राकेश बोलीं- डाडा जलालपुर की घटना निंदनीय, दंगा भड़काने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

भगवानपुर । सोमवार को विधायक ममता राकेश की ओर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में विधायक ममता राकेश ने कहा कि डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान जो घटना घटित हुई, वह निंदनीय है। यात्रा के दौरान जिन लोगों ने दंगा भड़काने का काम किया है, चाहे वह किसी भी समुदाय के क्यों ना हो, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भगवानपुर विधानसभा में सभी समुदाय के लोगों से शांति की अपील की है। विधायक ने कहा कि एक ही गांव के लोगों के बीच कुछ बाहरी लोगों ने आकर विवाद की खाई खोदने का काम किया है। भगवानपुर क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग रहते हैं, और मिलकर एक दूसरे का त्यौहार मनाते हैं। सरकार से पथराव, तोड़फोड़, आगजनी की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता सेठपाल परमार, पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह, सत्येंद्र शर्मा, सुशील पेंगोवाल, फारुख प्रधान, मुनीर आलम, महिपाल प्रधान, हुक्त सिंह, राव शहजाद, राव फरमूद, विरेन्द्र ठाकुर, योगराज सैनी, डाॅ पहल सिंह सैनी, उदय त्यागी, चंद्रपाल सैनी, संजीव सैनी, कलीराम सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *