श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन, पूर्व महापौर गौरव गोयल ने आरती कर लिया महाराज का आशीर्वाद

रुड़की । आशीर्वाद एन्क्लेव सोसाइटी,आवास विकास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन मुख्य कथाकार आचार्य पंडित रजनीश जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।कथावाचन के दौरान माखन लीला,गोवर्धन धारण और कंस के अत्याचारों से पंचतत्व की अशुद्धि तथा भगवान द्वारा उनके शुद्धिकरण का प्रसंग प्रस्तुत किया गया,इसमें तृणावर्त वध से वायु,मृदा भक्षण से धरती,कालिया नाग के दमन से जल,व्योमासुर वध से आकाश और अग्नि पान से अग्नि तत्व के शुद्धिकरण का उल्लेख किया।

ब्रह्मा द्वारा ग्वाल-बाल और बछड़ों के हरण तथा भगवान द्वारा हरि व्यापक सर्वत्र समान स्वरूप प्रकट कर ब्रह्मा का मोह दूर करने का प्रसंग सुनाया।कथाकार ने नग्न स्नान की कुप्रथा के निवारण और ब्रह्म-जीव मिलन के आध्यात्मिक रहस्य को भी सरल शब्दों में समझाया।कथा में अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने प्रकृति पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया।उन्होंने आचार्य रजनीश जी महाराज के कार्यों की सराहना करते हुए
हर प्रकार से सहयोग करने की बात कही।भाजपा नेता डॉ०सौरभ गुप्ता ने
प्रकृति और परमात्मा का समन्वय का वर्णन किया।

योगेश त्यागी ने आयोग मंडल को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने भी भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला।कथा में मुख्य रूप से अरुण कश्यप,भारत सबरवाल,शिवानी सबरवाल,संगीता कश्यप,विशाल आहूजा,दीपांशु अग्रवाल,राहुल बंसल,सुनीता,विजयप्रमोद वर्मा,आजाद चौधरी,सोनिया गोस्वामी,राखी आहूजा,अमित सैन,विवेक रिंकू,दयाशंकर,कुसुमलता,आशिष वर्मा,व्हीकल जैन, अंशुल जैन,रजनी कालरा,अजय अवस्थी,राजश्री मैटकरी,सुनील धीमान,निशा अवस्थी,कामेश्वरी सेमवाल,मीनाक्षी प्रजापति,अमित आहूजा,आदेश धीमान,वंश साहूजा,विजेन्द्र माहेश्वरी,बबीता अग्रवाल,बिपिन पुंडीर आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।कथा के अंत में आरती और छप्पन भोग व भंडार का प्रसाद वितरण किया गया।संगीतमय भागवत कथा में हो रही भजनों पर श्रद्धालुओं भक्ति में सरोबार होकर के आनंद लिया तथा आरती कर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *