रुड़की की बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: राम सिंह सैनी, अवैध कार्य करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट में हो कार्यवाही: राजेंद्र चौधरी

रुड़की । महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम किया गया था एसडीम द्वारा 4:30 बजे समय दिया गया था और उनके द्वारा बताया गया था कि वह थोड़ा लेट हो रहे हैं 5:00 तक अवश्य आ जाएंगे लेकिन वह नहीं आए जिससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा ज्ञापन को एसडीएम के नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से रुड़की के कांग्रेस जन चाहते थे कि रुड़की में अवैध जिस्मफरोशी स्मैक एवं अन्य नशे तथा जुए सट्टे का कारोबार बंद किया जाए इसके साथ ही रुड़की महानगर की आठ सूत्रीय समस्याओं को लेकर जिनके विषय में पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था प्रतिनिधिमंडल एसडीएम महोदय से मिलने गया था एसडीएम साहब के नदारत रहने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद रोश व्याप्त हुआ और उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की।
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि रुड़की की दुर्दशा के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार एवं स्थानीय विधायक जिम्मेदार हैं उनके द्वारा अपना कर्तव्य निर्वहन नहीं किया जा रहा है सभी विभागों में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है और यह सरकार हर मामले में फेल हो गई है रुड़की में सड़के टूटी पड़ी है जल भराव है एवं अन्य समस्याएं हैं जिन पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल जिसमें रुड़की विधायक द्वारा मुख्यमंत्री जी से अवैध जिस्मफरोशी नशा सट्टा एवं जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया गया है का जवाब देते हुए कहा कि रुड़की की पुलिस को ऐसे सभी कृत्य में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजना चाहिए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर निगम पीडब्ल्यूडी आरडी सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा रुड़की में पानी की बहुत भयंकर समस्याएं पीने का पानी साफ उपलब्ध नहीं है सड़कों में गड्ढे हैं जल भराव की बहुत बड़ी समस्या है स्ट्रीट लाइट जल नहीं रही है और सरकार ल कट में व्यस्त है जिला अध्यक्ष ने कहा कि विधायक जी को पहले इन सब समस्याओं का निराकरण करना चाहिए इस अवसर पर मुनेश त्यागी, उदय जैन डॉ हरविंदर सिंह संजय गुड्डू पूर्व पार्षद द्वारा भी सरकार के फैल होने की बात कही।
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली पीसीसी सदस्य डॉक्टर अता उर रहमान जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीमती उदय जैन मुनेश त्यागी अजय भाई,एनएससीआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी पूर्व पार्षद गुड्डू संजय भूषण त्यागी अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ मोहित कुमार एडवोकेट विशाल सहगल प्रमोद दरिया सुशील कश्यप जिला अध्यक्ष सेवादल वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोपाल जिला महामंत्री मिंटू प्रधान मिंटू कुमार विशाल शर्मा अजय राठौर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी अजय राठौर सभासद शहाबुद्दीन राणा डॉक्टर परवेज आलम आशीष सिंह ओमकार दुबे आदि अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल रहे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक मत से निर्णय लिया कि कल भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *