अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, विधायक ममता राकेश मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुबोध राकेश रहें विशिष्ट अतिथि

भगवानपुर । आज तहसील भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन की नई निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक ममता राकेश ओर विशिष्ट अतिथि सुबोध राकेश ओर राव मुन्फैत अली सदस्य बार काउंसिल उत्तराखंड रहे ओर अध्यक्षता एडवोकेट शीशपाल ने की। नई निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरपाल आर्य एडवोकेट ने दिलवाई ओर संचालन एडवोकेट अनुभव चौधरी ने किया नए अध्यक्ष संजीव वर्मा ने अधिवक्ता हित की लड़ाई लड़ने की बात कही और कहा बार को नई ऊंचाई तक ले जाया जाएगा उपाध्यक्ष कुलदीप चौहान, सचिव हंसराज सैनी, सह सचिव नरेशपाल ,कोषाध्यक्ष हिमांशु कश्यप, पुस्तकालय सतीश कुमार और ऑडिटर राव अफजाल अहमद खां ने शपथ ली। इस अवसर पर एडवोकेट सोमपाल सिंह , दिनेश धीमान, सुरेंद्र सैनी, सचिन कुमार,पलटू राम,असीम इक़बाल, शमीम अहमद ,विजय शर्मा, अमित शर्मा, सुनील प्रालिया,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *